फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैनपुरी के घिरोर में आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिल रहा पुष्टाहार, प्रदर्शन

मैनपुरी के घिरोर विकासखंड की ग्राम पंचायत कल्होर पछां के गांव बेरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर पात्रों को पुष्टाहार नहीं मिल रहा है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन करके जांच कराने तथा पात्र महिलाओं को पुष्टाहार दिलाने की मांग की। भाकियू नेता राजीव कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरण होने वाला पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। वितरण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। मंजू देवी, प्रेमलता, पूजा, अंशू का कहना है कि केंद्र पर मनमानी की जा रही है। अधिकारी शिकायतों पर सुनवाई नहीं करते हैं। पुष्टाहार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। महिलाओं ने डीएम से जांच कराने तथा पुष्टाहार वितरण कराने की मांग की है। नीतू, सोनी, राधा, मंजू, आरती, चंद्रकला, सरिता, शारदा, ममता, सुशीला, सुषमा, अंशिका मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें