मैनपुरी के किशनी क्षेत्र की कुसमरा चौकी क्षेत्र में गल्ला उप मंडी का मुख्य मार्ग बदहाल है। पूरा मार्ग जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और कीचड़ से भरा मार्ग न सिर्फ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, बल्कि व्यापारियों और किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित मंडी व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मंडी मार्ग को बनवाए जाने की मांग डीएम से की है।