मैनपुरी जिला सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 6 से 7 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें करीब 100 से 150 युवाओं ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव व अन्य शहरों की कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए और उन्हें अच्छे पैकेज पर रोजगार भी उपलब्ध कराया।