फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल का ऐसा हाल...स्ट्रेचर नहीं मिलने पर ई-रिक्शा में तड़पता रहा घायल, सीएमएस बोले- कराई जाएगी जांच

मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं रहता है। बृस्पतिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा एक घायल 15 मिनट तक स्ट्रेचर न मिलने के कारण परेशान रहा। यही नहीं यहां तैनात वार्ड बाॅय इमरजेंसी के स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तक पर ध्यान नहीं देते हैं। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी अवधेश कुमार बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। भतीजा कमलकांत उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां करीब 15 मिनट तक इमरजेंसी में कमलकांत को स्ट्रेचर नहीं मिल सका। इसके चलते अवधेश ई-रिक्शा में ही दर्द से तड़पता रहा। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के लिए चार स्ट्रेचर की व्यवस्था है। वार्ड बॉय की जिम्मेदारी है कि मरीजों को भर्ती कराने में मदद करें। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें