मैनपुरी के बेवर कस्बा के अमर शहीद इंटर कालेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि गुरु का स्थान देवताओं से भी ऊपर है और उनके जीवन से सीख लेकर आदर्श मार्ग अपनाना चाहिए। प्रधानाचार्य शिवराज सिंह वैस ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उन्हें सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर रहना चाहिए। छात्राओं विपासा गौर, ईशका, दीक्षा, अश्वनी, अवंती, जानवी, संगम, नंदनी, शिवा, राधिका आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन को नमन किया। आदर्श जनता इंटर कालेज में भी गोष्ठी कर शिक्षक दिवस मनाया गया।