मैनपुरी के बेवर में सड़कों पर आवारा गोवंश बड़ी संख्या में विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं। उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी सड़कों से आवारा गोवंशों की संख्या कम नहीं हुई है। अभी हाल ही में जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को सड़कों से सभी आवारा गोवंशों को हटाकर गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद भी कस्बा व क्षेत्र के हालात नहीं बदले हैं।