मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के गांव दलेल नगर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं। जो शिक्षक आते भी हैं उनका समय निर्धारित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में सरकारी अध्यापकों की जगह पर प्राइवेट अध्यापक स्कूल में पढ़ाने आते हैं। ग्रामीण जिलाधिकारी से विद्यालय की जांच कराए जाने और अवस्था दूर कराए जाने की मांग की है।