फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में पूर्व प्रधान के बेटे पर फायरिंग, कार में की गई तोड़फोड़

मैनपुरी के करहल के नगला सेवाराम गांव के पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण यादव के बेटे पर हमलावरों ने फायरिंग की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। नगला सेवाराम निवासी रवि पुत्र श्रीकृष्ण ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में अपने पैतृक मकान, सिरसागंज रोड स्थित आरपी गार्डन के सामने रहते हैं। रविवार शाम करीब 8 बजे वह अपनी टाटा सफारी गाड़ी से दूध लेने गांव जा रहे थे, तभी सुग्रीव, विनय पुत्रगण रामदास, सत्यपाल निवासी नगला सेवाराम, चंदपुरा करहल, अवनीश उर्फ रिंकू निवासी अहलादपुर करहल, हरिओम निवासी नगला सामंत और 3 अन्य अज्ञात लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। रवि के अनुसार, सुग्रीव के पास राइफल, विनय के पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, और रिंकू के पास पिस्टल थी। सभी ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पत्थरों-ईंटों से उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। किसी प्रकार वहां से भागकर घर पहुंचे। आरोपियों ने घर पर भी ईंट-पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें