मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक परचून के गोदाम में मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे किसी कारण से आग लग गई। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दमकल के चार वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर आ गए। कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। गोदाम मोहल्ला गाड़ीवान के रहने वाले प्रवीण अग्रवाल का है।