मैनपुरी के घिरोर कस्बा स्थित कृषि उपमंडी में एक आढ़त पर किसान का लहसुन रखा होने पर दूसरे आढ़ती ने विरोध किया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। कृषि मंडी में मंगलवार को नगला भवानी निवासी रमेश चंद्र अपने लहसुन के 14 पैकेट बिक्री के लिए आए थे। वहां पर दो आढ़तियों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने कृषि मंडी पहुंच कर घटना की जानकारी ली।