मैनपुरी के दन्नाहार कस्बे में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसान दुकान पर आकर वापस लौट रहे हैं। किसान सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि खाद नहीं मिल रही है। एक बोरी के साथ जिंक या अन्य उत्पाद लगाकर बोरी दी जा रही है। जो महंगी पड़ रही है। किसान हुकुम सिंह का कहना है कि खाद न मिलने से धान की फसल पीली पड़ रही है। उनका कहना है कि प्राइवेट दुकानदारों को ऊपर से ही खाद नहीं मिल पा रही है।