मैनपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अचानक से एसपी के चले जाने के बाद शिकायत लेकर पहुंची महिला बिफर गई। उसने कार्यालय में हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई। कहा कि उसे बैठाकर रखा गया और अधिकारी से नहीं मिलवाया गया। हंगामा होता देख एएसपी ने भोगांव क्षेत्र निवासी महिला की शिकायत को सुनकर निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया।