मैनपुरी (बेवर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बाल स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर वीर साहिबजादों को नमन किया। पथ संचलन सब्जी मंडी बड़े मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचा जहां से छिवरामऊं तिराहे से सुभाष पार्क से होकर जीटी रोड होते हुए नेहरू हाल पहुंचकर संगोष्ठी में परिवर्तित हो गया। सिख समाज के सरदार बंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।पथ संचलन पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई।पथ संचलन में करीब 200 से अधिक बाल स्वयंसेवक मौजूद रहे।