मैनपुरी के किशनी नगर के बिजली घर पर सुबह छह बजे शॉर्ट सर्किट से मशीनों में तेज धमाके के साथ आग लग गई। गनीमत रही कि रात में ड्यूटी कर रहे एसएसओ बाहर के कमरे में थे, जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना एसएसओ ने तत्काल अवर अभियंता विवेक कुशवाह को दी। सभी लाइन मैनों को बिजली घर आने के लिए कहा गया। आग बुझाने के लिए रखे छह सिलेंडरों से जब आग पर काबू नहीं पा सके तब दमकल को सूचना दी गई। दमकलों ने आग पर काबू पाया। विद्युत सप्लाई मशीनों में आग लग जाने से लगातार नौ घंटे से सप्लाई बाधित है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इमरजेंसी मशीनों से सप्लाई चालू होने के लिए टीम काम कर रही है।