मैनपुरी के घिरोर में एपिड योजना के तहत ब्लाॅक परिसर में बुधवार को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में कुल 63 दिव्यांगों को 123 एपिड सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग समाज के अंग हैं। इनका तिरस्कार नहीं सहयोग करना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांगों को हर संभव मदद की आवश्यकता है।सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि दिव्यांग कभी भी समाज में खुद को किसी से कम नहीं समझें। शिविर में चेयरमैन यतींद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, अनुजेश प्रताप यादव, बीडीओ सतेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार बघेल मौजूद रहे।