फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमर उजाला फाउंडेशन का दोस्त पुलिस कार्यक्रम, छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण

अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 05:58 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर की छात्राओं ने मंगलवार को बेवर थाने का भ्रमण किया। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक श्रीकृष्ण सिंह, दरोगा शैलेश निगम, दरोगा सूरज सिंह, विनय कुमार ने थाने के कार्यों के बारे में जानकारी दी। श्रीकृष्ण सिंह ने छात्राओं से कहा कि पुलिस उनकी दोस्त है उससे डरने की जरूरत नहीं। समय से जानकारी देने पर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्रवाई और जिम्मेदारियों को समझा। कक्षा 11की छात्रा प्रिंसी ने छात्राओं को पुलिस दोस्त विषय की जानकारी दी। छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में प्रभारी निरीक्षक और हेड कांस्टेबल महिला विचित्रा सिंह, अंजली, सुनीता और रिया दीक्षित ने जानकारी दी। छात्रा प्रिंसी ने पुलिस की जिम्मेदारियों और कानून से संबंधित कई प्रश्न किए। प्रधानाचार्य शिवराज सिंह वैस, शिक्षिका शोभा सिंह, रेनू शुक्ला, आरती शाक्य भी मौजूद रहीं। थाना भ्रमण कार्यक्रम में बारिश के बीच कॉलेज की 100 छात्राओं ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें