मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज में सुदामा रोड पर ठेके के पास एक शराबी युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले के अनुसार मृतक गौरव गुप्ता पुत्र प्रवेश गुप्ता उर्फ लप्पा निवासी नवीगंज शराब पीने का आदी था। मृतक हलवाईगीरी का काम करता था। मंगलवार दोपहर घर से निकल गया और शराब पीकर नगला सुदामा रोड पर शराब के ठेके के पास ही झाड़ियां में लेट गया। लोगों ने उसे शराब के नशे में पड़ा हुआ देखा। रात जब घर नहीं पहुंचा तो युवक की तलाश हुई। सुबह गौरव गुप्ता 20 वर्ष का शव नगला सुदामा रोड पर झाड़ियों के पास से बरामद किया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।