दन्नाहार। क्षेत्र गांव विगरई के संपूर्ण गांव के निवासी महिला व पुरुष सोमवार सुबह 7बजे लोअर गंग नहर दन्नाहार पुल पर पहुंचे और वहां से उन्होंने नहर से गंगाजल भरकर पूरे गांव की सामूहिक कावड़ यात्रा नहर पुल से शुरू की यात्रा में महिलाएं पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे कावड़ यात्रा में करहल विधानसभा के भाजपा पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अनुजेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए कावड़ यात्रा में सभी गांव की महिलाएं पुरुष बच्चे हाथों में नहर से भरे हुए जल के पात्र को लेकर कावड़ यात्रा में चल रहे थे रास्ते में सभी लोग हर हर महादेव का उदघोष करते हुए चल रहे थे ।गांव स्थित प्राचीन कुशला देवी मंदिर पर जाकर भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर सभी लोगों ने जलाभिषेक किया उसके बाद यात्रा गांव स्थित सभी शिव मंदिरों पर घूम कर प्राचीन मां कुशला देवी मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पंकज तिवारी, राम प्रताप रघुवंशी, वीर बहादुर शर्मा, पूर्व प्रधान मुनेश कठेरिया मानिक चंद्र, जागन सिंह ,इंद्रजीत, दिनेश जाटव, हरेश चंद्र, किशोर राठौर ,रामशरण आदि उपस्थित रहे।