फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले को युवाओं ने दिखाए काले झंडे

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र के दौरे पर मंगलवार को आए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को युवाओं ने काले झंडे दिखाए। उनके काफिले में शामिल एक कार से काले झंडे दिखाने वाले युवक को कुचलने की कोशिश भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कस्बा अजनर में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सभा में उन्होने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। इसके बाद उनका काफिला आगे के लिए बढ़ा तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही अजनर थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और इंद्रहटा गांव के पास पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काले झंडे दिखा रहे एक युवक को काफिले में शामिल काले रंग की कार कुचलने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इससे कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें