फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, रंजिश में वारदात

महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चंदौली निवासी नरेंद्र (25) अपने पिता मंगल सिंह राजपूत के साथ घर पर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छह से सात आरोपी उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नरेंद्र के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बेटे को बचाने दौड़े पिता मंगल सिंह पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी चरखारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मंगल सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें