फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: मुठभेड़ में तीन अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार, एक आरोपी भागने में सफल

Shikha Pandey Updated Sat, 11 Jul 2026 06:48 PM IST

ई-रिक्शा सवार व्यापारी की जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में फरार तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, कागजात, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। शातिर चोरों पर कानपुर देहात, जालौन, लखनऊ व झांसी आदि जनपदों के थानों में जानलेवा हमला, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के सरबई गांव निवासी महेश्वरीदीन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 जून को वह नवीन गल्ला मंडी महोबा आया था। उसने संतोष गुप्ता से एक लाख रुपये लिए और छतरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठकर नवीन बस स्टैंड जा रहा था। ई-रिक्शा में पहले से कुछ लोग सवार थे। ई-रिक्शा में सवार लोगों ने उसकी जेब काटकर 50 हजार रुपये चोरी कर लिए और भाग निकले। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने शहर कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमों का गठन किया था। शुक्रवार की देर रात संयुक्त टीम शहर के करिया पठवा के पास से चेकिंग कर रही थी तभी चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक युवक भाग निकला जबकि तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली विपिन गेहार निवासी पटेलनगर जनपद जालौन के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया जबकि दो अन्य आरोपी कमल गेहार निवासी पटेल नगर जालौन और पिंकिल निवासी पिलखनी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। एसपी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9,500 रुपये की नकदी, वादी का आधार कार्ड, दो बैंक पासबुक, दो तमंचे, चार कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी करन कंजर निवासी पिलखनी जनपद कानपुर देहात भाग निकला। आरोपी विपिन पर 17, पिंकिल पर 11 और कमल पर चार मामले दर्ज हैं। यह आरोपी विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें