महोबा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते चरखारी क्षेत्र का सीहो नाला उफान पर है। नाले का पानी सड़क पर बहने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, कुआं, बरायं और कौहारी गांवों का संपर्क खन्ना और खरेला कस्बे से पूरी तरह टूट गया है, जिससे ग्रामीण भारी संकट में हैं।