फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 21.18 लाख बरामद किए

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर फोरलेन सड़क का निर्माण करा रही बंसल कंपनी के एकाउंट कार्यालय से हुई लाखोंं की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही अपने मामा के साथ मिलकर 23.46 लाख की नकदी चोरी की थी। पुलिस ने दोनोंं आरोपियों को गिरफ्तार कर 21.18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जनपद आगरा के महुअर निवासी योगेंद्र शर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बंसल कंट्रक्शन वर्क्स प्रालि. में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। किड़ारी फाटक के पास स्थित कंपनी के कार्यालय से चार जनवरी को 23.46 लाख रुपये और जरूरी कागजात गायब हो गए थे। प्रबंधक ने कार्यालय में आफिस ब्वाय का काम करने वाले दयाशंकर पर चोरी की आशंका जताई थी। पुलिस ने दयाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठित किया था। बुधवार की सुबह कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय व सर्विलांस प्रभारी शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दयाशंकर रैकवार निवासी इटवा, छतरपुर और उसके मामा राममिलन निवासी चंद्रपुरा महोबा को शहर से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 21 लाख 18 हजार 660 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना की बात स्वीकारी बताया कि उन्होंने गैस कटर से अलमारी काटी थी। इसमें कुछ नोट जल गए थे। एसपी व अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनोंं आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें