महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर महुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। इससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।