महोबा जिले में कबरई के मकरबई गांव के आदित्य सिंह ने अपनी बहन की 5 मई को होने वाली शादी में 11 गैस सिलिंडरों की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। हलवाई और कैटरिंग संचालकों ने गैस के अभाव में काम करने से मना कर दिया है, जिसके बाद डीएम ने डीएसओ को समाधान के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर, सपा व्यापार सभा ने गैस की किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।