कस्बे के रायनपुर पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, 14,300 रुपये और टप्पेबाजी की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। थाना खरेला के बपरेथा गांव निवासी रमेशचंद्र राजपूत 23 जनवरी को रुपये निकालने बैंक आया था। 16 हजार रुपये निकालने के बाद वह घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बैठा लिया था और रास्ते में जेब काटकर 16 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को चिंहित किया।