थाना महोबकंठ के बड़ा लिलवां गांव के बाहर प्राचीन देवी मंदिर परिसर में गड़ा धन निकालने के लिए खोदाई कराई गई। तांत्रिक की मदद से रात के अंधेरे में खोदाई कर धन निकालने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल, कार, खोदाई में प्रयुक्त फावड़ा, कुल्हाड़ी, सभ्बल, तसला और पूजन सामग्री बरामद की है।