फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में मंडप कार्यक्रम में भोजन करने के बाद बिगड़ी 80 लोगों की हालत

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के सतौरा गांव में मंडप कार्यक्रम के दौरान भोजन करने के बाद 80 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त व पेटदर्द की शिकायत होने पर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच जांच की। शिविर लगाकर मरीजों को दवाएं दी गईं। सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सतौरा गांव निवासी सुरेंद्र के बेटे संदीप की 29 अप्रैल को बरात जाना है। रविवार की रात मंडप कार्यक्रम के बाद भोज का आयोजन कराया गया। जिसमें परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए। भोजन में दाल, चावल, कढ़ी व रोटी परोसी गई। भोजन करने के बाद देर रात लोगों की हालत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी-दस्त तो किसी को पेटदर्द की शिकायत होने से अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी व जिला अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर सभी की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें