फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 65 उम्मीदवारों की दावेदारी

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 11:09 PM IST

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के नामांकन के लिए रविवार को जिला कार्यालय में सुबह से ही गहमागहमी रही। पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 65 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के लिए 10 नामांकन हुए। इनकी जांच के बाद सूची प्रदेश समिति को भेजी जाएगी। ऐसे में जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पिछली बार वैश्य वर्ग से जिलाध्यक्ष रहे हैं। इस बार ब्राह्मण वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। कुछ दावेदारों का कहना है कि इस बार पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को वरीयता मिलेगी। फिलहाल रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर गहमागहमी रही। भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के लिए सुबह 12 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी। जो शाम चार बजे तक चलती रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें