महराजगंज नगर पालिका के नेहरू नगर के रहने वाले विशाल 6 महीने से पैदल यात्रा कर रहे हैं। 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा इन्होंने पैदल चलकर पूरी की। शुक्रवार को शहर में पहुंचने के बाद विशाल ने सर्वप्रथम नगर की दुर्गा मंदिर पर दर्शन किया। इसके बाद अपने घर पहुंचे।