जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ध्रुव नारायण त्रिपाठी और डीआईएस प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय बहादुर सिंह ने कहा संगठन की मजबूती के लिए सभी को एक होने की जरूरत है।