घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर शिकारपुर मुख्य मार्ग स्थित नवनिर्मित मकान में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने कटीले तार काटकर घुसकर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरों ने 43 इंच टीवी, कपड़े व अन्य सामान पर हाथ साफ किया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर गमछा बांधे चोरी करते नजर आ रहे हैं। मकान मालिक रामबचन यादव (रामपुर ब्लडीहा बेलवा टोला) ने शनिवार सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने जांच शुरू करने की बात कही।