जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक आवेदन पत्र सौंपा। इसमें नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 11, मौलाना आजाद नगर (भिंडी मोहल्ला) में स्थित 1945 से स्थापित कांग्रेस कमेटी कार्यालय/स्वराज भवन की दीवारों के क्षतिग्रस्त होने और पड़ोसियों द्वारा अतिक्रमण की कोशिश का मुद्दा उठाया गया। मंडल ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम से पैमाइश कर अतिक्रमण रोकने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में आलोक प्रसाद, त्रिभुवन मिश्रा, शरद सिंह बबलू, कपिलदेव शुक्ला सहित कई नेता शामिल थे।