समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 प्रबुद्धजन संवाद के दृष्टिगत ब्लॉक सदर स्थित ग्राम पंचायत करमहा में ग्राम चौपाल और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज में हुआ गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त आईएसएस नागेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2047 भारत की स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है। यह अवधारणा देश के सभी प्रदेशों के विकास के बल पर ही संभव है।