फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

रोहित सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 05:50 PM IST

भारतीय सीमा क्षेत्र से नशीली इंजेक्शन नेपाल ले जाते समय पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ठूठीबारी ग्राम सभा के मरचहवा बगीचे के पास आ जा रहे राहगीरों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय सीमा से दो युवक पैदल नेपाल जाते हुए दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोक तलाशी ली तो झोले में रखा डाईजिपाम 480 एमपुल, बुफरेनिफिन 490 एमपुल इंजेक्शन बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना स्थानीय पर केस पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें