स्थानीय कस्बे में डीजल और पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। दो दिनों बाद मंगलवार की सुबह कस्बे में स्थित पंप पर तेल आने की सूचना मिलने पर भोर से ही लोगों की कतार लगी रही। सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने वाहनों में तेल भराने को जद्दोजहद करते रहे।