रविवार को शहर के गांधी नगर मोहल्ले में सुबह आठ से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर के पास खराबी के होने के कारण बिजली कट गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। टंकी पानी भरने के लिए लोगों को परेशान होना पडा। करीब 11 बजे से कर्मियों ने मरम्मत कर समस्या को दूर किया।