फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी, कार्रवाई की मांग

कोतवाली सदर क्षेत्र के सराय खुटहां गांव में घर में घुसकर नकदी व आभूषण की चोरी। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, पुराने खुटहां निवासी मनोज कसौधन की सदर कोतवाली क्षेत्र के सराय खुटहां गांव में अपने निजी मकान में किराना की दुकान है। शनिवार की रात अज्ञात चोर पड़ोसी के छत से होकर दुकान में घुसकर लगभग तीस हजार नकद और छत के ही रास्ते सीढ़ी से होकर पड़ोसी मनोज वर्मा निवासी बेईलिया की दुकान में घुसकर लगभग पैंसठ हजार नकद व गिरवी रखे गए सोने के कई आभूषण चुरा ले गए। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते दिखाई दे रहा है। चौकी प्रभारी पकड़ी मृत्युंजय उपाध्याय ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें