सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह रहे। बैठक में संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई। नौतनवा व पनियरा में बूथ कमेटियां पूर्ण होने की जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया गया। इस दौरान बारह समाज को जोड़ते हुए पप्पू कुमार को बारह समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान बृजेश राजभर, मनीष भारद्वाज, श्रीकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।