14 अगस्त को महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे पूर्वांचल को झकझोर दिया। सिसवा विधानसभा के बीजापार, सिसवा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद लेने गए किसान रमाशंकर चौरसिया की खाद की बोरी के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।