कोहरे से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। धूप खिलने से लोग घरों से निकले। इससे बाजारों में अपेक्षाकृत ज्यादा रौनक रही। धूप के कारण बच्चों ने घरों और पार्कों में जमकर मस्ती। बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया। कभी दिन में खिली धूप लोगों को राहत देती है तो कभी धूप के बीच सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है।