सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउटहा पुरैना मार्ग स्थित बलुई धुस के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद बाइक गड्ढे में जा गिरी। जिस दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया।