मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में जिनके नाम काटे गए हैं और जो मतदाता नए हैं उनको जोड़ने का कार्य कराया जाए। इससे आने वाले चुनाव में मजबूती मिल सके।