पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां छोटका टोला निवासी निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा की मौत के बाद उनके घर नेताओं को जाने का क्रम जारी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप व संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद मृतक के ब्रम्हभोज के दिन उसके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर दो लाख रुपये का चेक सहायता राशि सौंपा।