नौतनवा कस्बे से भून्डी बाईपास के रास्ते सुंडी गांव तक यूरिया और डीएपी खाद की तस्करी जोरों पर है। सुबह से शाम तक भारतीय और नेपाली नंबर की मोटरसाइकिलों के जरिए खाद नेपाल भेजा जा रहा है। तस्कर मोटी रकम के लिए इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता के कारण तस्करी बेरोकटोक जारी है। इससे स्थानीय किसानों को खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है।