दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के पहिये में शनिवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। इसके चलते मौके पर अफरा तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई। इस दौरान 34 मिनट के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सकी।