नेपाल बॉर्डर पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति में सफाई कर्मचारी भारत से नेपाल आने जाने वाले पर्यटकों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। बताया गया है कि विभाग से एक डेंटल डॉक्टर की ड्यूटी सोनौली सीमा पर लगाई है, लेकिन वह नहीं आए थे। नेपाल सीमा में नेपाली स्वास्थ्य कर्मी भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की जांच के बाद ही जाने की अनुमति दे रहे हैं।