फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सर्वजीत हित पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय सर्वजीत हित पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवान रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और उनकी जायज मांगों को दबाने के बजाय उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें