सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के विरुद्ध कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र भेजते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई।