थाना बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसकी छोटी लड़की के साथ पड़ोस के एक लड़के द्वारा गलत हरकत किया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।